हेरहंज में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप वैन दीवार से टकराई, एक की मौत, चालक घायल

लातेहार / हेरहंज :

बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ पर शनिवार की अहले सुबह एक पिकअप वैन जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर जेएच 01जीएन-3410 अनियंत्रित होकर दीवार में टकराई जिससे इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना इनातू गांव स्थित बिनोद यादव के घर की चहारदीवारी से पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर टकराने के कारण हुई।
मृतक की पहचान हेरहंज निवासी दिलीप साहू (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय बिहारी साहू के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वैन हेरहंज से जपला एक शादी समारोह के तिलक कार्यक्रम में सामान पहुंचाने गई थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वाहन हेरहंज लौट रहा था। इसी दौरान इनातू गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप वैन सड़क किनारे स्थित बिनोद यादव के घर की चहारदीवारी से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दिलीप साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को गाड़ी से किसी तरह निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा काफी भयावह था और टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।हालांकि चालक मौके पर से भाग गया था।

Leave a Comment

और पढ़ें