हेरहंज में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर 7 अगस्त को होगी महत्वपूर्ण बैठक

हेरहंज

नितेश जायसवाल

प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर 7 अगस्त (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि राष्ट्रीय पर्व का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, मीडिया कर्मी सहित प्रखंड सह अंचल के सभी विभागों के कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य सभी संबंधित पक्षों के सहयोग और समन्वय से स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित और यादगार बनाना है। बैठक में समारोह के दौरान प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारियों का भी निर्धारण किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें