भाजपा नेता संतोष यादव ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, दी बधाई व शुभकामनाए

हेरहंज

नितेश जायसवाल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष यादव ने हेरहंज प्रखंड के सभी विधायक प्रतिनिधियों, सांसद प्रतिनिधियों एवं मंडल अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
​कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता विधायक प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, देवनंदन प्रसाद, कन्हाई साव व गुड्डू वर्मा,तथा मंडल अध्यक्ष कैलाश ठाकुर को उनके उत्कृष्ट कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
​”संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों की भूमिका सबसे अहम होती है। समाज और पार्टी के हित में सभी प्रतिनिधि मिलकर इसी तरह निष्ठापूर्वक कार्य करते रहें।”
​इस सम्मान समारोह के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व महामंत्री श्यामलाल गोस्वामी सहित भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें