लातेहार / हेरहंज
नितेश जायसवाल
21 जून रविवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना परिसर स्थित सशस्त्र सिमा बल हेरहंज में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, आम नागरिकों और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वस्थ व निरोग जीवन का संकल्प लिया।
योग शिक्षक श्याम लाल गोस्वामी ने आसन सिखाये
शिविर में उपस्थित लोगों को योग्य शिक्षक श्याम लाल गोस्वामी ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कपालभारति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और सूर्य नमस्कार के महत्व को समझाते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। उन्होंने दैनिक जीवन में कम से कम आधा घंटा योग को शामिल करने की अपील की।
”आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव मुक्त और स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद जरूरी है। हमें इसे केवल एक दिन के उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”
इस योग शिविर को सफल बनाने में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
कृष्णपाल सिंह पवैया थाना प्रभारी हेरहंज
समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने सामूहिक रूप से योग कर ‘करो योग, रहो निरोग’ का नारा बुलंद किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद के साथ शिविर का शांतिपूर्ण समापन हुआ।







