हेरहंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, ध्वजारोहण की समय-सारिणी जारी

हेरहंज

नितेश जायसवाल 

आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार, हेरहंज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करना एवं विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा पंचायत भवनों में ध्वजारोहण की समय-सारिणी निर्धारित करना था। इस दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई।
ध्वजारोहण की समय-सारिणी इस प्रकार निर्धारित की गई है:
प्रखंड विकास पदाधिकारी आवास सुबह 8:15 बजे,प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कार्यालय 8:25 बजे,थाना परिसर, 8:45 बजे,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय 9:00 बजे,उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुरे 9:05 बजे,प्लस-2 उच्च विद्यालय 9:10 बजे,पंचायत भवन 9:15 बजे,उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेरहंज 9:20 बजे,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 9:30 बजे,भारतीय स्टेट बैंक 9:35 बजे,हुम्बु पिकेट, 9:40 बजे,प्रखंड के सभी अन्य पंचायत भवन (पंचायत भवन, हेरहंज को छोड़कर) 9:45 बजे।
बैठक में अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे, प्रमुख पार्वती देवी, उप-प्रमुख विजय उरांव, सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल, विजय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गुडू वर्मा, शिक्षा विभाग से निरंजन सिंह, आशीष वर्मा सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में स्वतंत्रता दिवस समारोह को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं गरिमा के साथ संपन्न कराने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें